Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गर्भवती के लिए एम्बुलेंस बना बरदान

ब्यूरो 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221109-WA0008

ग़ाज़ीपुर (9 नवम्बर 22)। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा जाति धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ मानव सेवा का कार्य पिछले कई सालों से लगातार कर रही है। आए दिन एंबुलेंस का लाभ आमजन को मिलता दिख रहा है। ऐसा ही कुछ 7 नवंबर को हुआ जब सदर ब्लाक के गाजीपुर घाट से गर्भवती के प्रसव के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया और बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी के द्वारा क्विक रिस्पांस कर पहुंचा गया। और जब गर्भवती को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत गाजीपुर घाट जो सदर ब्लाक के अंतर्गत आता है। यहां से एक कॉल 108 नंबर के एंबुलेंस के लिए आया और बताया गया कि जगीरू निशा पत्नी समसुद्दीन को प्रसव पीड़ा है। जिसकी जानकारी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गीरजेश कुमार और पायलट अखिलेश के द्वारा बताए गए लोकेशन पर 108 एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती व परिजनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया गया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गिरजेश कुमार और परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गया। जहां पर महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीआरसी टीम ने 3 दिनों में जनपद के चिकित्सा सुविधा की गुणवत्ता को परखा
Next: निकाय चुनाव में पार्टी दमदारी से लड़ेगी-जिलाध्यक्ष सुनील राम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.