Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निकाय चुनाव में पार्टी दमदारी से लड़ेगी-जिलाध्यक्ष सुनील राम

ब्यूरो 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221109-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के अंसारी मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय हुई।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी दमदारी से अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर लड़ेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता आवेदन कर सकते है। पार्टी के सदस्यों को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चयनित जमीनी स्तर के क्षमतावान कार्यकर्ता का नाम ही प्रस्तावित करें। इस बार चुनाव में दमदार, जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर कहा कि कांग्रेस पार्टी का दिल बड़ा है और खुले मन से सभी का स्वागत करती है। इस पार्टी में कार्यकर्ता द्वारा लिए गये निर्णय को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मानता है। जो अन्य पार्टी में नहीं होता। उन्होंने सभी से आपसी द्वेष एवं रंजीश भुला कर एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना‚ सतीश उपाध्याय‚ संदीप विश्वकर्मा‚ संतोष गुप्ता‚ तसव्वर अंसारी‚ विजय बिन्द आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन नेहाल अहमद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भवती के लिए एम्बुलेंस बना बरदान
Next: कुएं में गिरकर वृद्ध की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.