Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने 810 छात्र- छात्राओं को वितरित किया स्मार्ट फोन

ब्यूरो 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221109-WA0015

गाजीपुर (09 नवम्बर, 2022)। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण जनपद के महाविद्यालयों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक संस्थानों आदि मे वितरण कार्यक्रम चलाये जा रहे है इस क्रम में 09नवम्बर 2022 को ओमजी पी0जी0 कालेज गौरा, जखनियां, गाजीपुर मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे कुल 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं मे कुल 810 स्मार्ट फोन वितरित किया गया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करती डीएम

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल पर यह स्मार्टफोन प्राप्त किया है आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन मे आई है तब से हमारा जीवन आसान हो गया है। गुगल, यू-ट्यूब,ट्यूटर के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां इकट्ठा कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र मे यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। जिलाधिकारी ने इस डिवाइस का कभी दुरूपयोग नही करने को कहा।
इस अवसर पर सभी कालेजो के प्रधानाचार्य, उपजिलाधिकारी जखनियां, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 भानुप्रताप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित
Next: आनलाईन आवेदन संस्था द्वारा फारवर्ड करने तिथि 15 नवम्बर तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.