Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेशन पुलिस चौकी आरक्षी की दबंगई, पड़ गई भारी

ब्यूरो 21-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221121-WA0014

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में पुलिसकर्मी किस कदर बेलगाम है‚ इसका उदाहरण सोमवार की सुबह करीब 7: 30 बजे देखने को मिला।

यूपी पुलिस के एक आरक्षी ने दबंगई दिखाते हुए बच्चों को स्कूल छोड़ कर वापस घर जा रही एक स्कार्पियो वाहन को जबरन बिना किसी कारण के रोका और ड्राइवर को नीचे उतार दिया। जिसके बाद वाहन लेकर खुद चलाने लगा और पेड़ से जाकर टकरा गया। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया।

नईबजार निवासी स्कॉर्पियो चालक शमशेर अहमद ने बताया कि वह गांव से वाहन स्वामी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाहिद खाँ उर्फ राजू के बच्चों को तहसील स्थित विद्यालय छोड़ कर वापस घर जा रहा था। स्टेशन चौकी के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर में जैसे ही वाहन धीमी हुई। एक आरक्षी ने रुकने का इशारा किया। जिस पर मैंने वाहन रोक दिया। जिसके बाद उसने मुझे नीचे उतार दिया और वाहन लेकर यह कहते हुए चला गया कि अभी आ रहा हूं तुम इंतजार करों। आरक्षी ने जैसे ही गाड़़ी स्टार्ट किया मै भी गाड़ी में बैठ गया जिसपर सिपाही आगबबूला हो गया और कुछ दूरी पर हमको उतार कर एक बाइक पर बैठा कर चौकी लिए रवाना कर दिया। तभी से मै चौकी के पास सड़क पर खड़ा होकर गाड़ी आने का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद मदनपुरा तिराहे की ओर से तेज गति से आते हुए वाहन दिखाई दिया और रफ्तार तेज होने की वजह वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिस कारण से सर्वोदय पब्लिक स्कूल के पास पेड़ से टकरा गई। बताया कि वह सड़क पर खड़े हो कर पूरा नजारा देख रहा था। घटना होते ही मैं दोड़ कर घटना स्थल के पास पहुंचा लेकिन तब तक आरक्षी उतर कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की दबंगई की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहन स्वामी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाहिद खाँ ने बताया कि स्टेशन चौकी सिपाही देश दीपक सिंह के विरुद्ध नामजद कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रज्ञा पुराण कथा सुनने मात्र से ही जीवन की व्यथा हो जाती है दूर-कमला शर्मा
Next: सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में कोहराम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.