Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में कोहराम

संवाददाता 21-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221121-WA0022

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवरियां पुलिस चौकी अन्तर्गत दैत्रावीर बाबा के समीप बीते रविवार की देर रात्रि को हुए सडक हादसे में दो बाइक सवार का दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो ग ई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान में जुट गई। बाईक सवारों के पास मिले कागजात के आधार दोनों की पहचान गुंजन गोड (30) व मनीष पटेल (26) निवासी पाह सैयदराजा (देवरियां) के रूप में हुई।

इसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया, वहीं गाँव में पूरी तरह से सियापा छा गया, घटना के बाद से ही परिजन रोने विलखने लगे।

मृतक गुंजन गोड पिता अशोक कुमार ने बताया कि‌ उसके दो पुत्र है, जिसमें से मृतक बडा था, बताया कि उसका पुत्र बगल के ही अपने दोस्त मनीष पटेल पुत्र बदुरी पटेल के साथ बाईक से आवश्यक कार्य हेतु ढढनी बाजार गये थे, लौटते समय दैत्राबीर बाबा के समीप एक पीकप के धक्के से दोनों घायल हो गये।

जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो ग ई ।वहीं दूसरे मृतक मनीष पटेल के पिता बदुरी पटेल ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। जिसमें मनीष छोटा था, वह मेरे साथ ही राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले सुहवल गाँव की चंदनी के साथ हुआ था।

बताया कि मनीष को एक लकडी अनन्या व एक पुत्र आर्यन जो अभी छोटे है। बदुरी पटेल ने बताया कि उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, उसके परिजन किसी तरह मजदूरी कर जीवन यापन करते है।

इस संम्बध में देवरियां चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में मृत दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है, बताया कि मृतक मनीष के पिता बदुरी के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रोते विलखते परिजन

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्टेशन पुलिस चौकी आरक्षी की दबंगई, पड़ गई भारी
Next: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरु

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.