Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर अपराध के पीड़ितों के कुल 652500 रुपये हुए वापस

ब्यूरो 22-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221122-WA0018

गाजीपुर (22.11.2022)। जनपद साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों के कुल 652500.00 रुपये वापस कराने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु दिये गये, आदेश-निर्देश के अनुपालन के तहत आवेदको के अवैध ट्रांजेक्शन होने की शिकायत पर प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 वैभव मिश्रा मय टीम के प्रकरण का अध्ययन कर अवैध ट्रांजेक्शन जिन पेमेंट गेटवे के माध्यम से हुए थे, संबंधित कम्पनी / मर्चेन्ट को त्वरित रूप से जरियें मेल पत्राचार कर एवम् दूरभाष पर सम्पर्क कर अवैध ट्रांजेक्शन रोकने एवं ट्रांजेक्शन की जानकारी प्रदान करने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण की एवं आवश्यक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरुप कुल 06 ऑफलाइन / ऑनलाईन आवेदक के प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदको की गाढ़ी कमाई कुल रूपये 652500.00 को खातें वापस कराया गया। अपनी मेहनत की कमाई पुनः प्राप्त होने पर आवेदको द्वारा साइबर कार्यालय उपस्थित होकर समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

शिकायत कर्ता का नाम, पता व वापस करायी गयी कुल धनराशि
1- प्रणव विक्रम सिंह निवासी रेवतीपुर जनपद गाजीपुर वापस करायी गयी कुल धनराशि रू.20000.00
2- रामचन्द्र प्रसाद निवासी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर। वापस करायी गयी कुल धनराशि रू.20000.00
3- सुशील कुमार निवासी थाना नंन्दगंज जनपद गाजीपुर । वापस करायी गयी कुल धनराशि रू.49500.00
4- मोहम्मद नसीम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर। वापस करायी गयी कुल धनराशि रू.20000.00
5- दयाशंकर थाना नंन्दगंज वापस करायी गयी कुल धनराशि रु.40000.00
6- मनोज थाना करण्डा जनपद गाजीपुर। वापस करायी गयी कुल धनराशि रू.503000.00

ऐसे बनाए जाते है शिकार
साइबर ठगों द्वारा लोगों को फोन और ईमेल करके किसी को लाटरी लगने का मैसेज, किसी को फोन करके उसका बैंक अकाउण्ट हैक होने व कार्ड बंद होने का डर दिखाकर जानकारी कर लेतें हैं, किसी को एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी का शिकार बना लेतें हैं।

धनराशि वापस कराने वाली टीम में उ0नि0 वैभव मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, का0 मुकेश कुमार, का0 राजकुमार, का0 विकास श्रीवास्तव, का0 शिव प्रकाश यादव, म0का0 प्रतिभा शुक्ला मौजूद रही।

सावधानीयां:-
> कभी किसी मेसेंज पर विश्वास नहीं करे।
> बैंक के संबंध में कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।
> फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करे।
> अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मिडिया पर शेयर नहीं करे।
> फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ विडियो कॉलिंग न करें।
> अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें।
> रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर एनीडेस्क, क्विक सपॉट किसी के कहने पर इंस्टाल नही करे।
> पैसे की प्राप्ती करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू०पी०आई० पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार
Next: शातिर अपराधी व गैंगस्टर का वांछित 15000 ₹ का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.