Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार

ब्यूरो 22-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221122-WA0016~2

गाजीपुर (21/11/2022)। जनपद पुलिस ने लूट व चोरी की विभिन्न घटनाओं में शामिल वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी कि 21/11/2022 को, कासिमाबाद पुलिस को जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई की, लूट व चोरी की विभिन्न घटनाओं में शामिल वांछित शातिर अपराधी कासिमाबाद के किसी सर्राफा व्यापारी की हत्या के प्रयास में क्षेत्र में क्रियाशील है, जिसके क्रम में थाना कासिमाबाद क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटे हुए सिदौत गांव के पास, थाना कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी की समय करीब 09.30 बजे रात्रि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश जिन्हें चेकिंग हेतु रोकने की कोशिश की गयी तो पुलिस को गाली देते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की समान्तर सर्विस लेन से भागने लगे, घटना पर प्रतिक्रिया दिखाते हुए इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद द्वारा कंट्रोल रूम को देते हुए बदमाशों का पीछा किया गया, कन्ट्रोल रूम की सूचना पर, पूर्व से ही कासिमाबाद थाना क्षेत्र में भ्रमणशील स्वाट टीम द्वारा घटनास्थल की तरफ बढकर बदमाशो की घेराबंदी करने का प्रयास करते हुए, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर सड़क पर ही कुछ दूरी पर बदमाशो की घेराबंदी की गयी, बदमाशो की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग से एक बदमाश जिसका नाम निखिल यादव है, को पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया तथा दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को कासिमाबाद सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ से अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगी का नाम ओमप्रकाश यादव पुत्र शिवधनी यादव निवासी ग्राम न्यायीपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर बताया, जो की मौके पर से भागने में सफल रहा। इस संबंध में आगे पूछताछ और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैठक में जिला सहकारी बैंक के जीएम के अनुपस्थित होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण का दिया निर्देश
Next: साइबर अपराध के पीड़ितों के कुल 652500 रुपये हुए वापस

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.