Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

संवाददाता 01-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221201-WA0006

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के गोंहदा सिवान में काली मन्दिर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में गुरूवार की सुबह 32 वर्षीय संजय उर्फ तेजू का शव मिलने से हडकंम्प मच गया। घटना की जानकारी होते ही वहाँ ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गाँव में घटना की सूचना से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतक के पिता हरिहर कुश्वाहा ने बताया कि उसका एकमात्र पुत्र जो बाहर प्राइवेट नौकरी करता था। जो कुछ दिन पहले ही घर आया था। पिता ने बताया कि बुधवार मृतका की बहन ने अपने पिता से बताया कि मोबाइल फोन कोई भरवलीया गांव के आदमी के पास से चार बजे मिला उसने बताया कि यह मोबाइल रास्ते में गिरा मिला। मैं इसे ले लिया आप का है अपना मोबाइल ले लिजिए और दे दिया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी काफी खोजबीन किया गया, मगर उसका कुछ अता पता नहीं चल सका,बताया कि वह सुबह शौच के लिए जा रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि उनका पुत्र सरहुलां व गोहन्दा के सिवान में गोंहदा काली मन्दिर के समीप खेत में अचेत पडा हुआ है।उन्होनें बताया कि पास जाने पर देखा तो वह मृत अवस्था में पडा था। बताया कि उसके बगल में सल्फास का पाकेट पडा हुआ था।पिता ने बताया कि वह यहाँ कैसे पहुंचा उन्हें नहीं मालूम है। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब दस वर्ष पूर्व अंवती निवासी सुनिता के साथ हुई थी।मृतक का एकमात्र पुत्र सत्यम जो अभी करीब आठ साल है। वहीं इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार बदहवाश पडा हुआ है, इधर पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुटी है,लोगों का कहना है कि बहरहाल अब हकींकत तो पुलिस के छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। इस संम्बध में नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष आनंद कुमार भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक वहाँ किन परिस्थितियों में पहुंचा। उसकी मौत किन कारणों हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 66 वां मंडलीय शिक्षा युवक समारोह में कालेज स्टेडियम रहा चर्चा का विषय
Next: विशेष सुक्षिप्त पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्यक्रम तिथि निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.