Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

66 वां मंडलीय शिक्षा युवक समारोह में कालेज स्टेडियम रहा चर्चा का विषय

संवाददाता 30-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। 66 वां दो दिवसीय मंडलीय माध्यमिक शिक्षा युवक समारोह व खेलकूद का भव्य शुभारंम्भ बुधवार को मुख्य अतिथि डाक्टर हरेन्द्र कुमार राय पूर्व सदस्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड एलनगंज प्रयागराज की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया।आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में विभिन्न तरह के अलग अलग वर्ग में खेलों में मंडल के विभिन्न जनपदों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस समारोह में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर व चंदौली के विभिन्न स्कूलों के करीब चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी जो सिनियर,जूनियर व सब जूनियर वर्ग के विभिन्न खेलों प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को मेहमान टीमों ने अपना जलवा कायम रखा।
800 मीटर के सिनियर बालक वर्ग में चंदौली के अंकित प्रथम,जौनपुर के शिवकुमार द्वितीय व वाराणसी के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।इसी तरह 800 मीटर के ही जूनियर बालक वर्ग में जौनपुर के सतीश कुमार प्रथम,चंदौली के मैनूद्दीन द्वितीय व चंदौली के ही दीपक कुमार को तीसरा स्थान मिला,इसी तरह 800 मीटर के सिनियर बालिका वर्ग में वाराणसी की सोनम पाल प्रथम, गाजीपुर की सरिता राजभर द्वितीय व वाराणसी की आरती मौर्या तीसरे स्थान पर रही,800 मीटर के जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी की गुडिया प्रथम,जौनपुर की संध्या द्वितीय व चंदौली की सुष्मिता को तीसरा स्थान मिला।जबकि 100 मीटर सिनियर बालक वर्ग में गाजीपुर के अग्निवेश प्रताप सिंह प्रथम,वाराणसी के नितिन चौधरी द्वितीय व जौनपुर के सचिन पाल तीसरे स्थान पर रहे।कार्यक्रमके सकुशल संचालन पर प्रधानाचार्य व समारोह के सहसंयोजक डा0 अरविंद और जनपदीय क्रीड़ा सचिव विजय शंकर राय ने उपस्थित अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार ब्यक्त किया। अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ अवधेश राय बब्लू ,साधु राय,विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार तहसीलदार सदर,प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार राय,बृजेश सिंह,चन्द्रेश राय प्रवीण कुमार , चारु चन्द्र त्रिपाठी, डाक्टर उमेश सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक नेता रत्नेश कुमार राय व सच्चिदानंद दूबे ने संयुक्त रूप से किया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से नगर सहित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमराई
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.