Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी, बढ़ी सरगर्मी

ब्यूरो 05-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221205-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। आखिर लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की सीट के आरक्षण को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति सोमवार को साफ हो गई। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की सीट के आरक्षण सूची को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी के द्वारा जारी किया गया है। जिसमें स्थानीय निकाय को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

1860 में अंग्रेजों ने इसे टाउन एरिया घोषित किया और वर्ष 15 अगस्त 1985 को जमानियां और मुहम्मदाबाद को नगर पालिका घोषित किया गया। शुरूआती दौर में तत्कालीन जिलाधिकारी को यहां का प्रशासक नियुक्त किया गया। जिनका कार्यकाल लगभग तीन वर्षो का रहा। इमरजेंसी के बाद पहली बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में 6 दिसंबर 1988 को जीत हासिल कर ओंकार नाथ यादव अध्यक्ष बने जबकि दूसरे स्थान पर डॉ जफर रहे। पांच वर्ष बाद इनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर शल्वा जरीन दो दिसंबर 1995 में जीत कर आई‚ दूसरे स्थान पर पुष्पा यादव रही। शाल्वा जरीन करीब ढाई वर्ष तक अध्यक्ष पद पर बनी रही लेकिन इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव आने से उन्हें अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना पड़ा और कार्यवाहक के रूप में जाहिद सिद्दीकी उर्फ पाशा कि नियुक्ति 23 मार्च 1998 को हुई। इसके बाद हुए चुनाव में ओंकार नाथ यादव की पत्नी कुसुम यादव ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर चुन कर आई। वही सन 2000 के चुनाव में अनिल कुमार गुप्त अध्यक्ष बने‚ दुरे स्थान पर हावी उर्रहमान रहे। वर्ष 2006 के चुनाव में अनिल कुमार गुप्त पुनः जीत कर अध्यक्ष बने और दूसरे स्थान पर ओंकार नाथ यादव रहे। वर्ष 2012 में हुए चुनाव में महिला सीट पर अनिल कुमार गुप्त की पत्नी चंद्रकांता जीत पर नगर पालिका की अध्यक्ष बनी। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में पिछड़ा वर्ग सीट से बहुजन समाज पार्टी की सीट से एहसान जफर अध्यक्ष बने। इस बार का चुनाव भी दिलचस्प होना तय है। जिसमें पूर्व के कुछ धुरंधर तो कुछ नए प्रत्याशी मैदान में दिखाई देंगे। आरक्षण सीट के प्रकाशन के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।

नगर पालिका परिषद आरक्षण सूची देखे- 

नगर पालिका परिषद-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम अधिसूचना।

नगर पंचायत आरक्षण सूची देखे- 

नगर पंचायत-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम अधिसूचना।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर डीएम ने विस्तार से की समीक्षा
Next: आईसीडीएस डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.