Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर डीएम ने विस्तार से की समीक्षा

ब्यूरो 05-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221205-WA0013

गाजीपुर 05 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की उपस्थित मे राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अर्न्तविभागीय सहयोग के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना में एल ई डी वैन , वाल पेन्टिग, एंव अन्य सहयोग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए बालिका दिवस (राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी एंव अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर) एंव चैत्र नवरात्र के दिन जनपद में नुक्क्ड़ नाटक, मैजिक शो, लीगल अवेयरनेस कैम्प, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत निदेशालय महिला कल्याण द्वारा निर्धारित आनलाइन स्प्रेडशीट पर सूचना अपडेट करने हेतु अर्न्तविभागीय सहयोग पर चर्चा की गयी जिसमें बताया गया कि आज तक की स्प्रेडसीट अपडेट है। जिलाधिकारी ने महिला कल्याण से सम्बन्धित समस्त योजनाओ को समस्त विभागो से इकठ्ठा कर ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प के माध्यम से महिलाओ एंव बालिकाओ को जागरूक करने का निर्देश दिया तथा कहा कि ग्राम स्तर पर लगाये गये कैम्प में पुलिस विभाग की उपस्थित अवश्य रहे इसके लिए जहां जहां कैम्प का आयोजन हो वहा पुलिस विभाग को अवश्य सूचित किया जाये। उन्होने जनपद मे एन्टी रोमियो स्क्वायर्ड की सक्रियता की जानकारी ली तथा एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु समस्त ब्लाको मे महिला शक्ति केन्द्र द्वारा समूह की महिलाओं एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाओं को भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए जागरूक करने के साथ डायग्नोस्टिक सेन्टर पर जांच कर यह पता लगाया जाये की कही यहा लिंग परिक्षण तो नही हो रहा है इसके लिए लोगो मे प्रचार-प्रसार के साथ मुखबिर को को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्राप आउट किशारियों के चिन्हिकरण व उनके अभिभावको को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु अभियान चलाकर व ड्राप आउट किशोरियों की शिक्षा को नियमित करने पर चर्चा की गयी।

इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 मुख्यमंत्री सेवा योजना कोविड-19 , मा0मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पान्सरशिप कार्यक्रम मे चयनित बच्चो हेतु जिला समिति द्वारा अनुमोदन की समीक्षा, किशोर न्याय बोर्ड मे लंबित केसो की समीक्षा, बाल विवाह की घटना एंव रोक थाम एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुचाने का निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि समस्त विभाग आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए प्रत्येक पात्रो को योजनाओ का लाभ देते हुए शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक के अन्त मेे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव समस्त समिति के सदस्यो ने ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ राइफल क्लब से किया। बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी, समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांजा संग एक गिरफ्तार
Next: निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी, बढ़ी सरगर्मी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.