Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

संवाददाता 09-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय गांव के ईदगाह के पास शुक्रवार की दोपहर बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया।

जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुदरा पथरा गांव निवासी राकेश गुप्ता पुत्र मानिक चंद्र गुप्ता एवं रोशन गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता एक बाइक से वह गहमर आ रहे थे कि अभी वे ईदगाह के पास पहुंचे ही थे की तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी उनको टक्कर मारते हुए निकल गई । बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक वही लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के मौजूद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर से दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्री-काउन्सिंलिंग जिला रोजगार सहायता कार्यालय में 15 दिसम्बर को प्रस्तावित
Next: नवनिर्मित रबराइज्ड मोल्डेड इंटलाकिंग सड़क का नपा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.