Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित रबराइज्ड मोल्डेड इंटलाकिंग सड़क का नपा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

ब्यूरो 10-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221210-WA0004

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगरपालिका परिषद अध्यक्ष एहसान जफर ने शनिवार को नगर के वार्ड संख्या 4 में एनएच 24 से राणी सत्ती मंदिर तक बनी रबराइज्ड मोल्डेड इंटलाकिंग सड़क व मंदिर परिसर में हुए सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगरविकास विभाग की ओर से निर्माण कार्य के लिए 31.41 लाख रुपये की मंजूरी मिला था। हालांकि कोरोना काल के चलते कार्य में व्यवधान आ गया था। जिससे कार्य में विलंब हो गया। लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा हो जाने से से मंदिर का स्वरूप भव्य हो गया है। वहीं अब श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आने-जाने में काफी सहूलियत हो गई है। गौरतलब है कि मंदिर निर्माण व रास्ते के लिए नगर के अतीक खां ने अपनी कीमती जमीन दान दिया था। एक ओर जहां एक-एक इंच जमीन को लेकर लोग आपस में हिंसा पर आमादा हो जा रहे हैं। खून के रिश्तों का कत्ल कर देने पर आमादा हो जा रहे हैं वहीं अतीक खां जैसे लोग भी हैं जो समाज के हित में कीमती जमीन को भी दान कर दे रहे हैं। उनकी इस नेक पहल की नगर में काफी सराहना हो रही है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि नगर के विकास और लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपनी ओर से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं को मंदिर में आने-जाने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर अजहर खां, ओम जी खत्री, मनोज, अफरोज, रविशंकर तिवारी, सुजीत सिंह, बंटी तिवारी, पन्ना कुशवाहा, एहसान प्रधान, चूनानु बिंद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Next: डायल आउट ऑडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसानों की दूर हुई समस्या

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.