Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली-प्रभारी मंत्री

ब्यूरो 25-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230325-WA0017

गाजीपुर 25 मार्च 2023 (सू0वि0)। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन लुर्दश कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रवीन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री/ स्टाम्प न्यायालय एवं पंजीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास खंडों से जिला युवा संसद में भाग लेने आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत में वास्तविक लोकतंत्र है। पहले शासक राजा -रानी के घर में पैदा होते थे। हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली। मतदान का अधिकार मिला अपने देश के भविष्य को चुनने का। अब जनता जहॉ एक तरफ विरासत के शासकों को इंकार कर रही है वही दूसरी तरफ अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के द्वारा मुकाम हासिल करने वालों को चुन रही है। हमारे प्रधानमंत्री जी इसके साक्षात उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं। उनकी जैसी सोच होगी वैसा ही देश बनेगा। प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि देश के युवाओं को एक मंच मिले जहां वह अपनी बात निर्भीक होकर रख सके। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद का आयोजन कर युवाओं को अभिव्यक्त का अवसर देना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पंच प्रण का भी उल्लेख किया। उन्होंने जी-20 पर कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात हैं कि इस वर्ष भारत को अध्यक्षता का गुरूतर दायित्व मिला है। हम पहले से ही बसुधैव कुटुंबकम/एक धरती, एक परिवार एवं एक भविष्य की परिकल्पना पर चलते आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भारत को 2047 के पूर्व विकसित देश की श्रेणी में लाने के साथ-साथ विश्व गुरु बनने की दिशा में पूरे पुरुषार्थ के साथ अभी से लग जाये एवं दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करें। युवाओ द्वारा जी-20, वाई-20, मिशन लाईफ, अन्तर्राष्टीय मिलेट वर्ष तथा मोटे अनाज के प्रचलन आदि विषयो पर खुल कर अपने विचार रखें गये। बेहतर अभिव्यक्ति के लिए पुष्पाजंलि सिंह को प्रथम, अलका यादव द्वितीय एवं प्रार्थना विवेक को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊची चोटी माउन्ट किली अन्जारो पर विश्व रिकार्ड बनाने वाली एवं वर्तमान में माउन्ट एवरेट पर चढ़ाई की तैयारी कर रही गुंजन कुमारी को सम्मानित किया गया। विषय वस्तु पर सुबोध कन्नौजिया, सुबेदार सनेही एवं लुदर्स कान्वेंट की कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति सराहनीय रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि युवा संसद की थीम पर्यावरण सरंक्षण, जीवन जीने की शैली में परिवर्तन के लिए अपनी संस्कृति के तरफ आना होगा। आधुनिक जीवन शैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही, देश की प्रगति के लिए भी बाधक है। रवि प्रकाश जिला विस्तारक ने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निवर्हन करे तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।
इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल, एल0एल0सी, भानु प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, सुनिता सिंह पूर्व विधायक जमानियॉ, आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक, दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिस्टर अर्जना प्रा0 प्रधानाचार्य, पारसनाथ, छवीनाथ प्रधानाचार्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का स्वागत एवं विषय प्रर्वतन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। स्वागत गीत लूदर्स कान्वेंट की बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष चन्द्र प्रसाद ए0पी0ए0 एवं अगंद सिंह यादव ने किया। आभार बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सब्जी मण्डी में नीम का पेड़ गिरा,यातायात व विद्युत व्यवस्था बाधित
Next: अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में पीजी कालेज की छात्रा विदुषी सिंह ने जनपद का किया प्रतिनिधित्व

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.