Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सब्जी मण्डी में नीम का पेड़ गिरा,यातायात व विद्युत व्यवस्था बाधित

ब्यूरो 25-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230325-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के वार्ड नं 10 सब्जी मंडी में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक नीम का पुराना गिर गया। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन यातायात व विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।

जानकारी के अनुसार सब्जी मण्डी स्थित नपा कार्यालय के पास विशालकाय नीम का पेड़ अचानक धीरे-धीरे गिरने लगा। पेड़ को गिरते देख बाजार में माजूद लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन लोगों की सूझ-बूझ व संयोग अच्छा होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पेड़ गिरने के कारण बाजार का यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा वाहन दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए लोग मजबूर हो गये। पेड़ की एक टहनी विद्युत तार पर गिर जाने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।

नीम का पेड़ गिरने से बाधित हुई यातायात व विद्युत सप्लाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी अपनी मौजूदगी में गिरे नीम के पेड़ को कटवा कर रास्ता साफ कराया तब जाकर यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकी। विद्युत तार टूटने की खबर विद्युत विभाग को दिये जाने पर भी खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। इस दौरान नपा कर्मी विजय शंकर राय, सभासद प्रमोद यादव, पंकज निगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर शर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रास्ता साफ करवाते नपा अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वर्तमान सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है-प्रभारी मंत्री
Next: हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली-प्रभारी मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.