Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में पीजी कालेज की छात्रा विदुषी सिंह ने जनपद का किया प्रतिनिधित्व

ब्यूरो 25-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230325-WA0018

गाजीपुर 25 मार्च 2023 (सू0वि0)। युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में दिनांक 23 – 24  मार्च 2023 को आयोजित  “युवा 20 परामर्श” (¼Youth 20 Consultation½  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जनपद का प्रतिनिधित्व तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान पी०जी०कॉलेज की छात्रा विदुषी सिंह ने किया। यह जनपद और संस्थान के लिए बड़े ही गर्व का अवसर था, जब युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान की छात्रा विदुषी सिंह ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ले0जनरल(डा०) बिपिन पूरी के द्वारा किया गया, उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और छात्रों का स्वागत किया द्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल, अपर सचिव, युवा कल्याण विभाग ने युवाओं के स्वास्थ्य और उनमे सुधार से सम्बंधित अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मलेशिया, एम्स नई दिल्ली, पटना, बेंगलुरु आदि जगहों से विशषज्ञों की भागीदारी रही। सबने युवा कल्याण से सबंधित अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को स्वस्थ बनाकर एक नए भारत के निर्माण हेतु आवश्यक विचारों को जानना था, जिसके तहत नशा मुक्ति पर विशेष प्रस्तुति की गई। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के देखरेख हेतु मेडिटेशन और अन्य उपायों को बताया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों के चयनित छात्रों ने भाग लिया। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान पी०जी०कॉलेज, गाज़ीपुर  के प्रबधक अजीत कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता उ०प्र० ने विदुषी सिंह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में प्रतिभागिता पर हर्ष प्रकट किया, और उनके प्रयासों द्वारा युवाओं को स्वास्थ्य एवं खेल के लिए पी०जी०कॉलेज, गाज़ीपुर के खेल मैदान को खेल सुविधाओं से सुस्सज्जित कर दिया है जहाँ प्रतिदिन छात्र छात्राएं योग, मैडिटेशन, खेल (इनडोर एवं आउटडोर दोनों )  इत्यादि का लाभ लेते हैं। जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा विदुषी सिंह को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहायक निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने विदुषी सिंह को बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा० अमित प्रताप ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान कर इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी हेतु समस्त छात्रों को प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली-प्रभारी मंत्री
Next: जनपद के लिए 46 योजनाओं में कुल 5 अरब 48 करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित बजट का किया गया अनुमोदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.