जमानियाँ (गाजीपुर)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्णढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को स्थानीय तहसील स्थित नामाकंन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति नामांकन के दौरान अवरोध उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों का पालन किया जाय। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बिहार राज्य की सीमा को सील किया जायेगा। उक्त मौके पर एसडीएम हर्षिता तिवारी सहित तहसीलकर्मी मौजूद रहे।
