Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगामी ईद और नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक

ब्यूरो 20-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230420-WA0007

जमानियां (गाजीपुर)। नगर निकाय चुनाव व आगामी ईद के त्यौहार को लेकर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर मे सभी धर्मगुरुओं और नगर व क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व निकाय चुनाव में अमन चैन बरकरार रखने की अपील किया गया।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने धारा 144 का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह होने पर तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन के लोगों को सूचित किया जाए। उन्होंने ईद पर होने वाली नमाज को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि आज का दौर हाईटेक है। इसके चलते जब तक किसी बात की पुष्टि ना हो जाए, तब तक उस मैसेज को आगे ना बढ़ाएं। खास तौर पर चुनाव के चलते किसी भी तरह के भ्रामक मैसेज और अफवाहों से दूर रहें। उपजिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए शहर में शांति व्यवस्था एवं अमन-चैन बरकरार रखने की बात कही। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नपा अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस
Next: नियमित टीकाकरण वैक्सीन के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.