Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियमित टीकाकरण वैक्सीन के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर सम्मानित हुए डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय

ब्यूरो 20-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230420-WA0004

गाजीपुर (20 अप्रैल 23)। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ई विन प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ में यूएनडीपी के सहयोग से 17 से 20 अप्रैल तक किया गया। इस कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न पर विस्तार से अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यशाला में यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय भी शामिल रहे। वर्कशॉप में वैक्सीन मैनेजमेंट एवं कोबिड बीमारी प्रबंधन एवं वैक्सीन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारी भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी एनएचएम अपर्णा यू के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले जिले के प्रबंधकों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण को लेकर वैक्सीन की मैनेजमेंट किए जाने के साथ ही इन दिनों बढ़ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए लखनऊ में वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। जहां पर एनएचएम एमडी अपर्णा यू के द्वारा कई तरह के निर्देश दिए गए। इस दौरान बेहतर मैनेजमेंट को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के मिश्रा एवं प्रवीण उपाध्याय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीजी वेलफेयर डॉ रेनू श्रीवास्तव, एडी प्रतिरक्षण डॉ संदीप श्रीवास्तव, डॉ अजय गुप्ता, जीएमआरआई डॉ मनोज शुक्ला और यूएनडीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी ईद और नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक
Next: ईदगाह पर आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई के लिए डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.