गाजीपुर 21 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी कर्नल अरूण कुमार सिंह ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं को सूचित किया जाता है कि पी0सी0डी0ए0 प्रयागराज एवं 39 गोरखा प्रशिक्षण केन्द्र वाराणसी से पेंशन ¼SPRASH½ से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में दिनांक 24 व 25 अप्रैल, 2023 प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक कैम्प का आयोजन किया गया है।
जिसमें अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिक/सैनिक विधवायें उपस्थित होकर SPRASH से सम्बन्धित सभी समस्याओं का निराकरण करवा सकते है।