Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम व एसपी ने किया रूट मार्च

ब्यूरो 21-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230421-WA0012

गाजीपुर 21 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ शहर का भ्रमण (रूट मार्च) कर यथा स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज स्थल एवं रूट मार्च विशेश्वरगंज चौराहे से शुरू हुआ मिश्र बाजार होते हुए लाल दरवाजा, कपूरपुर, एम.एस.इंटर कॉलेज नवाबगंज, मार्किंग गंज,  चितनाथ घाट, स्ट्रीमर घाट, टाउन हॉल, प्रकाश टॉकीज, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, का स्थलीय भ्रमण किया। भ्रमण के उपरान्त जिलाधिकारी ने स्थित मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सख्त हिदायत दी की किसी भी स्थल पर गंदगी उत्पन्न न हो एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखे अन्यथा की स्थिति में समस्या आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी एवं पुलिस विभाग को त्यौहारों के अवसर पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए यथा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नियमित रूप से जलापूर्ति तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 क्षेत्राधिकारी शहर, अधि0अभियन्ता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अक्षय तृतीया पर्व के दृष्टिगत सप्ताहिक बंदी में छूट
Next: समस्याओं के समाधान हेतु कैम्प का आयोजन 24 व 25 अप्रैल को

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.