गाजीपुर 21 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर पंचेष्वरी द्वारा बताया गया कि अक्षय तृतीया का पर्व दिनांक 23 अप्रैल, 2023 दिन रविवार को पड़ने के कारण जिला व्यापार मण्डल द्वारा जिलाधकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपकर रविवार को बंदी से छूट की माँग किया गया था।
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अक्षय तृतीया पर्व के दृष्टिगत जनपद के नगर पालिका परिषद/टाउन एरिया, नोटिफाइड ऐसे क्षेत्र, जहाँ साप्ताहिक बंदी रविवार को लागू होती है, उन क्षेत्रों के समस्त दुकानों व वाणिज्य अधिष्ठानों को साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान किया गया है।