Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है- प्रभारी मंत्री

ब्यूरो 25-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230425-WA0040

जमानियां (गाजीपुर)। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तथा कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा,मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। एमएलसी विशाल सिंह ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है। नगर निकायों में रह रहे लोग स्वयं गवाह है कि व्यापारी हितों की रक्षा के साथ साथ भयमुक्त वातावरण स्थापित करने में भाजपा सरकार का योगदान है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा की विजय नगर निकाय चुनावों में बहुत जरूरी है।ताकि विकास की तारतम्यता बनी रहे। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। जिसके बाद भाजपा कैंप कार्यालय का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ने किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय‚ पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय‚ राकेश राय‚ शिवजी सिंह‚ दिवाकर पाण्डेय‚ विद्याधर उपाध्याय‚ अनिल तिवारी‚ बाल कृष्ण त्रिवेदी‚ जय प्रकाश गुप्ता‚ संतोष वर्मा‚ अनिल कुमार गुप्ता‚ संजय जायसवाल‚ नितेन्द्र उपाध्याय‚ गोरख नाथ सिंह‚ रमाकांत पाण्डेय‚ओम प्रकाश त्रिपाठी‚ युगुल किशोर सिंह‚ श्याम बिहारी सिंह‚ अवध बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर वर्मा एवं संचालन संतोष पाण्डेय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन
Next: अतिसंवेदनशील स्थल का कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिंग किये जाने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.