Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिसंवेदनशील स्थल का कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिंग किये जाने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 25-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230425-WA0042

गाजीपुर 25 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, सी0ओ, एस0ओ0, आर0ओ एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ रायफल क्लब सभागार में बैठक ली।

बैठक के दौरान अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथो का स्थलीय समीक्षा की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर एवं सादात के कई बूथो पर अतिसंवेदनशील स्थल को कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिग किये जाने का निर्देश दिया, जितने भी अपराधिक मामले है उसकी गहन समीक्षा की जाय तथा उसपर विशेष निगरानी रखी जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्टियो के प्रत्याशियों द्वारा जितने भी प्रचार वाहन बिना अनुमति के नही चलने चाहिए एवं शासन द्वारा नामित प्रचार वाहन ही चलेगे। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति प्रचार वाहन का प्रयोग करता है तो तत्काल गाड़ी को सीज किया जाय। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार में धनराशि का खर्च हो रहे है उनकी गम्भीरता से समीक्षा कर एक-एक लेखाधिकारी बैठाया जाय। चुनाव के दौरान बूथ स्थल पर जाने वाले रास्तो की जानकारी ली जिसमें बताया कि कोई भी रास्ता अवरोधक उत्पन्न न हो जहा रास्ते खराब है तत्काल उसे ठीक करायी जाय। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी की बाबत जानकारी ली तो बताया गया कि जितने भी बूथ से नजदीक शराब की दुकान है उसके आस-पास लगातार चेकिंग किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बूथ से 08 किलो मीटर की दूरी तक ठेके या शराब की दुकानो को लगातार चेक किया जाय एवं चेक की गयी दुकानो का प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जितने भी बूथ सदेहजनक है उसपर बायोमैट्रिक स्थापित कर हर व्यक्त का आधार कार्ड चेक किया जाय। चेक करने के उपरान्त ही उसे वोट स्थल तक भेजा जाय ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड फर्जी एवं दूसरे का आधार कार्ड लेकर वोट देने जाता है तो उसे चेक कर जेल भेजा जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है- प्रभारी मंत्री
Next: बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.