Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्य ही भगवान है-संत दयाराम दास

ब्यूरो 26-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। जनपद स्थित परमेट के बिंद पुरवा शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्री सीताराम नाम अभुदय यज्ञ मे मानस कथा पर बोलते हुए संत दयाराम दास ने कहा कि सत्य न्याय धर्म के बिना समाज का भला होने वाला नहीं है। जीव अगर सत्य का मार्ग अपनाकर चलें तो उसका जीवन सफल हो जाता है। सत्य ही भगवान है। मात्र सत्य का अगर जीव अपने जीवन में अपनाता रहा तो उसके साथ साथ समाज का भी भला हो जाएगा।

कथा में पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि जिसका लक्ष्य ही राम का चरण है ।उसे ही लक्ष्मण कहते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के द्वारा सीता का त्याग करने के बाद भी सीता ने जन्म जन्म तब उन्हें पाने का वर मांगा था पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि ने कहा कि कर्म की गति बड़ी जटिल है और शाश्वत सत्य भी। हमारे द्वारा किए गए शुभाशुभ कर्मों का फल हमें भोगना ही पड़ता है। जीवन में जो कर्मफल हम भोग लेते हैं वह तो क्षीण हो जाता है। परन्तु जिस कर्म के फल को हम उसी जीवन में भोग नहीं पाते, वही कर्मफल संचित होकर अगले जन्म का कारण बन जाता है और प्रारब्ध के रुप में कर्मानुसार सात्विक, राजसी अथवा तामसिक रुप में हमें परिलक्षित होता है। इस कर्म बंधन में तुच्छ जीव से लेकर व्रह्मा, विष्णु, महेश तक को बधना ही पड़ता।कर्म एक बीज की तरह एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा के सिद्धांत के अनुसार चलता ही रहता है।इस क्रम को रोकने के लिए जरूरी है कि हम परमात्मा के नाम रुपी तवे पर कर्मरुपी बीज को भून डालें, फिर जिस तरह भुने हुवे बीज का जमाव नहीं होता उसी तरह परमात्मा के नाम के साथ जुड़कर कर्म भी अगले जन्म का कारण नहीं बनता। कथा में जयप्रकाश हरदेव पुजारी रामविलास उदय पासवान संतोष कवी नंदलाल आदि ने अपने विचार रखे कथा मंच का संचालन सुखपाल महाराज ने की। रात्रि में आदर्श रामलीला समिति के द्वारा राम विवाह का मंचन किया गया क्षेत्र के लोगों द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने जीवन को धन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लाइसेंस न रहने के कारण बंद कराई गई शराब की दुकान
Next: शिक्षित बेरोजगार ऋण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.