Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाइसेंस न रहने के कारण बंद कराई गई शराब की दुकान

ब्यूरो 26-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230426-WA0006

जमानियां (गाजीपुर)। निकाय चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर के साथ बुधवार को क्षेत्र की शराब की दुकानों पर छापा मारा गया। छापे के दौरान टीम को कुछ गड़बड़ी नहीं मिली। हाँलाकि निरीक्षण के दौरान दुकान पर लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर लगभग सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया।

आबकारी इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण एवं छापेमारी की गई है। जिसमें सब कुछ सही पाया गया लेकिन दुकान पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं था जिस कारण से दुकानों को बंद करा दिया गया। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि लाइसेंस दुकान पर उपलब्ध रहना चाहिए। अन्यथा दुकान नहीं खुलेगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान लाइसेंस नहीं मिले जिस कारण से दुकान बंद किया गया है इसके साथ ही निर्देशित किया गया है कि दुकान पर लाइसेंस उपलब्ध रहेगा। चेतावनी दी कि अगर कोई अनियमितता पाई गई तो दुकानों को सीज कर दिया जाएगा। दुकानों पर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने पुलिस टीम व आबकारी विभाग को शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग करते रहने का भी निर्देश दिया। संयुक्त टीम में आबकारी विभाग की टीम समेत क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य के साथ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 29 अप्रैल को जनपद में प्रेक्षक का होगा आगमन
Next: सत्य ही भगवान है-संत दयाराम दास

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.