Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जिलाधिकारी ने किया स्वागत

ब्यूरो 09-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230509-WA0019

गाजीपुर 09 मई, 2023 (सू0वि0)। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा लखनऊ से 05.05.2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया।

‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 09.05.2023 को सायं काल 05 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद गाजीपुर के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीश दूबे, हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर स्वागत किया। तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा मेदनीपुर पहुचने पर वहां खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद में होगा।

दिनांक 10.05.2023 को प्रातः 07 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी। तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 03 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज में स्नातक प्रवेश हेतु आवेदन कल से
Next: मतगणना कार्मिकों का दो पालियों में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.