Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतगणना कार्मिकों का दो पालियों में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण

ब्यूरो 09-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230509-WA0023

गाजीपुर 09 मई, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मई 2023 को टेरी भवन स्थित पी0जी0 कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुआ।

जिसमें 720 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, एवं अतिरिक्त मतगणना सहायको को मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थिति रहें, जिन्होने मतगणना की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ  कराने का निर्देश दिया, साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्या एवं प्रश्न होने पर पहले ही उसका समाधान कर लेने की बात कही।
मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुआ । प्रथम पाली पूर्वान्ह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक 7 कक्षो में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना कार्मिकों में से दोनों पालियो से 02-02 कार्मिक  कुल 04 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे। जिन्हें विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जिलाधिकारी ने किया स्वागत
Next: निःशुल्क खाद्यान्न का किया जायेगा वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.