Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क खाद्यान्न का किया जायेगा वितरण

ब्यूरो 09-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 09 मई, 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत वितरण हेतु आवंटित गेहॅू तथा चावल का अन्त्योदय राशन कार्डो पर 14 किग्रा0 गेहूॅ तथा 21 किग्रा0 चावल (35 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर 02 किग्रा0 गेहूॅ व 03 किग्रा0 चावल (05 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है।

विकास खण्ड-मुहम्मदाबाद में 19 एवं विकास खण्ड-करण्डा में 01 उचित दर विक्रेताओ द्वारा माह मार्च, 2023 में वितरणोपरान्त बाजरा जो अवशेष है, जिसका माह अप्रैल, 2023 में विक्रेता से सम्बद्ध कार्डधारकों को “प्रथम आओ प्रथम पाओ” के आधार वितरण प्रस्तावित है। जनपद में पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर बाजरा का आवंटन प्राप्त हुआ था, जिसका वितरण पात्र गृहस्थी राशनकार्डो से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा गेहूॅ, 02 किग्रा0 चावल तथा 01 किग्रा0 बाजरा (कुल 05 किग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 01.01.2023 से आगामी एक वर्ष तक निःशुुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। ई-पॉस मषीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूॅ, चावल तथा चयनित जनपदों में बाजरा निःशुल्क होना स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जायेगा तथा ई-पास मशीनों के माध्यम से वितरणके समय उपभोक्ता/लाभार्थी को मिलने वाली प्रिंट रसीद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लोगो प्रिंट करने की कार्यवाही जनपद में कार्यरत सिस्टम इन्टीग्रेटर्स द्वारा सुनिश्चित कराया जायगा।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे। राशनकार्डधारकों को पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है।
उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनाक 22.05.2023 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु दिनांक 22.05.2023 को मोबाईल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा। एत्तद्वारा जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतगणना कार्मिकों का दो पालियों में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण
Next: आंगनबाडी और सहायिकाओं को भारत सरकार करेगा पुरस्कृत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.