Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु तिथि सुनिश्चित

ब्यूरो 07-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 07 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (जि0यो0स0) आर्यका अखौरी ने बताया है कि जिला में नगरीय निकायों (नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार निर्धारित संख्या में सदस्य/सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है।

अनारक्षित वर्ग- शून्य, अनारक्षित वर्ग (महिला)-01, अनुसूचित जाति-शून्य, अनुसूचित जाति (महिला)-शून्य, अन्य पिछड़ा वर्ग-01, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)-शून्य । जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने उक्त निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी को सार्वजनिक नोटिस दिया है। नाम निर्देशन पत्र अधोहस्ताक्षरी को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई0) गाजीपुर के सभाकक्ष स्थल पर दिनांक 17 जून, 2023 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह् 04.00 बजे तक दिये जा सकते है। नाम निर्देशन पत्रों की जॉच का काम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर0टी0आई0), गाजीपुर के सभाकक्ष स्थल पर दिनांक 17 जून, 2023 को अपरान्ह् 04.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जायेगी। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है तो वह दिनांक 21 जून, 2023 (पूर्वान्ह् 11.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक) को स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है। यदि निर्वाचन में मतदान आवश्यक हो तो मतदान दिनांक 25 जून, 2023 को पूर्वान्ह् 08.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे के बीच होगा। मतगणना दिनांक 25 जून, 2023 को अपरान्ह् 03.00 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। नाम निर्देशन पत्र के प्रपत्र-2 दिनांक 10.06.2023 से 17.06.2023 तक पूर्वान्ह्11.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी के जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), विकास भवन, से प्राप्त किये जा सकते है। उपरोक्त निर्वाचन उ0प्र0 जिला योजना समिति नियमावली 2008 के अनुसार सम्पन्न होगा। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार नामांकन, नामांकन पत्रों की जॉच, उम्मीदवारी वापसी, मतदान और मतगणना का कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान(आर0टी0आई0), के सभाकक्ष में सम्पन्न होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश के दिव्यांगजन हेतु राज्य निधि का किया गया गठन
Next: ऑनलाइन ई-सेवाओं हेतु बनाया गया नया नागरिक पोर्टल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.