Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश के दिव्यांगजन हेतु राज्य निधि का किया गया गठन

ब्यूरो 07-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 07 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने जनपद के दिव्यांगजन एवं संस्थाएं जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही है, को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन अधिकार नियमावली-2017 की धारा (1) के अन्तर्गत प्रदेश के दिव्यांगजन हेतु राज्य निधि का गठन किया गया है।

दिव्यांगजन के हितार्थ निम्न 04 प्रकार के वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है जिसमें उ०प्र० के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना, उ०प्र० के दिव्यांगजन जिनका खेल /ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/ थियेटर साहित्य जैसे क्षेत्रों  में  उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता, उ०प्र० के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।
उन्होने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन एवं संस्था जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही है, अपना आवेदन पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, कमरा नं० 26 गाजीपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्ताव जिलाधिकारी महोदया की संस्तुति के साथ निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किय जा सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस की सुस्ती से चोरों का हौसला हो रहा बुलन्द
Next: जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.