Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक के द्वारा वितरित किया गया प्रमाण पत्र

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230727-WA0021

गाजीपुर 27 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दिनांक 27 .07 2023 दिन गुरुवार को 13 दिवसीय जूट उद्यमी (ओ डी ओ पी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में पहाड़पुर कला ब्लॉक देवकली की 70 प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता व जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की।
इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है महिला सामूहिक रूप से जूट उद्यमी में कढ़ाई का कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं जानकारी दी गई। संस्था के निदेशक  अजीत प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने का अनुरोध किए एवं वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जूट से बने वॉल हैंगिंग कैसर जहां अहमद के द्वारा अंग वस्त्र जिलाधिकारी महोदय को भेंट किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के जूट के बने सामान की प्रशंसा की गई और बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार जी के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत वृक्षारोपण आरसेटी परिसर में जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया इस मौके पर संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह एवं पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रात्रि कालीन बिजली चेकिंग अभियान में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
Next: जमानियां ब्लाक में 250 हेक्टेयर की परियोजनाओं द्वारा ड्रेन बनाकर जल निकासी कराना किया जायेगा सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.