Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां ब्लाक में 250 हेक्टेयर की परियोजनाओं द्वारा ड्रेन बनाकर जल निकासी कराना किया जायेगा सुनिश्चित

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230727-WA0022

गाजीपुर 27 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला भूमि व जल संरक्षण समिति गाजीपुर की एक आवश्यक बैठक मनरेगा सेल के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं जंगीपुर विधानसभा के विधायक डा0 विरेन्द्र यादव एवं विधायक प्रतिनिधि विधानसभा सदर, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारीए की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक में मनरेगा के अर्न्तगत 250 हे0 की परियोजनाएं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (खेत-तालाब) के अंतर्गत 9 तालाब एवं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (अल्पसंख्यक) के अंर्तगत 800 हे0 की परियोजनाये तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनार्गत 608 हे0 की परियोजनाये अनुमोदित की गयी। समिति के सचिव भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चालित समस्त योजानाओं में प्रमुख पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अर्न्तगत मनरेगा कन्वर्जेन्स से जलभराव वाले क्षेत्र सैदपुर, मनिहारी, जमानियां ब्लाक में 250 हेक्टेयर की परियोजनाओ द्वारा ड्रेन बनाकर जल निकासी कराना सुनिश्चित किया जायेगा। माननीय विधायक जंगीपुर तथा विधायक प्रतिनिधि सदर द्वारा क्रमशः ग्राम बोगना एवं ग्राम धरम्मरपुर में ड्रेन बनाने का सुझाव दिया गया। इसी प्रकार सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा चालित खेत तालाब के अर्न्तगत चयनित कृषको को 22×20×3 मी0 (52500.00रू0) का अनुदान किया जायेगा। जिसका उद्देश्य वषाऱ् के जल संचयन एवं भूतल के जल स्तर को बढाना एवं खेत का पानी खेत में, गॉव का पानी गॉव में, अभियान चलाकर कृषक भाइयांे को जागरूक करना है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अर्न्तगत 800 हे0 की 8 परियोजनाओ में चयनित अल्पसंख्यक ब्लाक-भदौरा में बीजड-बंजर सुधार, असमतल क्षेत्रो में कण्टूर बांध, पेरिफेरल बांध, मार्जिनल बांध एव चेक-डैम का कार्य कराया जायेगा, जिससे भूमि को उपजाऊ बनाया जाय। इसी प्रकार पं0 दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनार्गत 08 गॉवांे में बीहड-बंजर सुधार, अन उपजाऊ/कम उपजाऊ, असमतल क्षेत्र मेंकण्टूर बांध एव चेक डैम निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिससे उक्त क्षेत्र में कृषि उत्पादन तथा उत्पादकता बढेगी। बैठक में उप कृषि निदेशक महोदय ने बताया कि 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सभी किसान बीमा करा लें, बैठक में उप कृषि निदेशक, अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दूबे एवं प्राविधिक सहायक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक के द्वारा वितरित किया गया प्रमाण पत्र
Next: सर्किल दर अगस्त 2023 में होनी है प्रभावी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.