Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

ब्यूरो 16-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230816-WA0019

गाजीपुर 16 अगस्त, 2022 (सू.वि)। कलेक्ट्रेट परिसर गाजीपुर मे 77 वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर मे समाप्त हुई।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट परिसर मे झण्डारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान से पूरा वातावरण गूंज उठा। उसके पश्चात स्कूली बच्चो मे मिठाइयां बांटी गयी।

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता समारोह पर बधाई देते हुए कहा कि आज हम 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वाधीनता दिवस समारोह मना रहे है। यह अत्यन्त महत्वपूर्ण अवसर हमें लम्बे संघर्ष एवं बलिदान के पश्चात प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता,धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को न केवल अक्षुण्ण बनाये रखना जरूरी है, बल्कि सर्वधर्म सम्भाव व भाई चारे की भावना को भी स्थापित करना हमारा पुनीत कर्तव्य है।

आज का दिन हमारे देश के ज्ञात-अज्ञात अगणित देश भक्तों तथा शहीदों को स्मरण करने का भी दिन है, जिनके अकथनीय संघर्ष/बलिदान के फलस्वरूप हमें आज यह गरिमामयी दिन मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

इसलिए इस दिवस को गरिमा एंव सम्मान के साथ मनाया जाना देश के प्रत्येक नागरिक का पुनीत कर्तव्य है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियांे से अपील किया कि आप सभी धर्म, रंग, वर्ग आदि भेदभावों को मिटाकर मिल जुल कर प्रतिभाग करें और भावनात्मक एकता स्थापित करें, जिससे राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो।


………………………

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Next: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल व रेस्टोरेन्ट का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.