Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

ब्यूरो 16-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230816-WA0018

गाजीपुर 16 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जनपद में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 दया शंकर ‘दयालु‘ जी ने सर्वप्रथम रायफल क्लब परिसर से स्कूल बच्चो की तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न मार्गोे से होते हुए पुनः राइफल क्लब परिसर पहुचा। राज्य मंत्री द्वारा परिसर में झण्डा रोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा।

तत्पश्चात राज्य मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो व विकास कार्याे की चित्र पदर्शनी के अलावा स्टाल के माध्यम से अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो एवं विकास कार्याे की लगायी गयी पदर्शनी की सराहना भी की।


तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित राज्य मंत्री ने जनपद के रायफल क्लब परिसर मे स्वतंत्रता की 76वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। लूर्दस कान्वेट बालिका इण्टर कालेज एंव अन्य विद्यालयों की बालिकाओ द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागतगीत के माध्यम से स्वागत किया गया एंव सांस्कृतिक वं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा।

तत्पश्चात कार्यक्रम मे राज्य मंत्री ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजानो को अंगवत्रम, स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर सम्मानित किया वही क्रांस कन्टी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोला यादव प्रथम, अजय पटेल द्वितीय, व माता चरण बिन्द तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग में देवी प्रथम, मंशा द्वितीय व आरती यादव तृतीय स्थान तथा धोबिया नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति पर सलटू राम एण्ड टीम को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आगन्तुको, ने स्वतंत्रता दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से को देखा व सुना गया।


77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की अगुवाई कर रहे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 दया शंकर ‘दयालु‘ जी ने अपने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो को दिल की गहराईयो से हार्दिक नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण की सराहना की उन्होने कहा कि हम उस देश के नागरिक है जहां महारानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओ ने जन्म लिया तथा नमन है इस जनपद के वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे अनेक वीर सपूतो को जिन्होने अपने प्राणो को न्योछावर कर देश की सुरक्षा की। उन्होने कहा कि ‘यू ही नही दुनियां भारत को सोने की चिडिंया कहती थी।

हमारे देश से मखमल, मलमल, मसाले व सूती कपडे विदेशो मे निर्यात किये जाते थे। दुनिया भर में 33 प्रतिशत सूती कपड़े भारत देश से ही निर्यात किया जाता था। गुलामी की बात करे तो हम सन 1100 से ही गुलाम थे। अंग्रेजो की गुलामी के बाद उन्होने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरो को लूटा, हमारे देश को लूटा, हमारे विश्वविद्यालयो को जला दिया ‘फिर भी हम जिन्दा है‘। लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। आज अमेरिका जैसे सुपरपावर देश मे जहां मोदी जी की आगमन पर (हाउडी मोदी) 60 हजार से अधिक भारतीयो ने रैली कर उनका स्वागत किया। वही लंदन या आस्ट्रेलिया हो मोदी जी जहां भी जाते है वहां हजारो-हजार की संख्या में भारतीय उनके स्वागत के लिए खड़े होते है। दूसरे देशो के राष्ट्रपति मोदी जी से ऑटोग्राफ लेना चाहते है, यही तो बदलता हुआ भारत है। आज भारत पर्याप्त मात्रा में अनाज का उत्पादन करते हुए अपने देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिको को निःशुल्क अनाज देने का काम कर रहा है वही श्रीलंका जैसे देश मे भुखमरी की नौबत आने पर वहां के लोगो का पेट भरने का भी काम किया है। हमने 40 हजार करोड़ की राफेल डील किया, हमने एक लाख करोड़ मे इस देश के लिए एक हजार विमान मगांये। प्रदेश में 19 एयरपोर्ट बनाये जा रहे है जिसमें एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर नोयडा मे बन रहा है। हमारा प्रदेश योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व मे प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

 

उन्होने कहा कि मै धन्य हूॅ और मै जहां भी जाता हूॅ और गर्व से कहता हूॅ की इस जनपद जैसा शहीदी जिला पूरी दुनिया मे कही भी नही है। यह वह जिला है जहां स्कन्द गुप्त ने सबसे खुखांर व बर्बर जाति के आक्रमणकारी हुणों को पराजित किया था जिसे आज औड़िहार के नाम से जाना जाता है। यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है। आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करेे तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने पुनः उन शहीदो के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती।सम्बोधन के अन्त में राज्य मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम मे उपस्थित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको व जनपदवासियों को बढाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, व अधिकारीगण ने कलेट्रेट परिसर मे वृक्षारोपण कर लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में राईफल क्लब परिसर से लंका मैदान तक राज्य मंत्री जी के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या मे लोगो ने प्रतिभाग किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ चौकिया एक्टिव मोड पर रहे-सांसद बलिया
Next: कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.