Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवा एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक हो पंजीकरण- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 02-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231102-WA0004

गाजीपुर । अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समस्त ई आर ओ एवं ए ई आर ओ की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने एज कोहार्ट, जेण्डर रेशिया बढाने, फार्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन निस्तारण कराने, दिनांक 01.01.2024 को 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओ  एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का निर्देश दियां। उन्होने कहा कि दिनांक 03.11.2023 को ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर मतदाता सूची को पढ सुनाया जाये जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची में है अथवा नही ।उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 06 विशेष तिथियां निर्धारित है इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष  अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि विशेष तिथिया  जिसमें  04 नवम्बर, 05 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर 02 दिसम्बर एवं 03 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने, का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे। उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जाये।

उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय, जिन मतदाताआंे के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है, इस सभी प्रकरणों में नियमानुसार नोटिस सम्यक रूप से तामील की जाय। समस्त राजकीय/सहायता प्राप्त/निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु कोआर्डिनटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना कराते हुए प्रत्येक कक्षा में इसकी घोषणा भी करायी जाये तथा कक्षा में फार्म भरने हेतु एक तिथि व समय निर्धारित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। उन्होने कहा कि इस संम्बन्ध में छात्र-छात्राओ से जिनकी उम्र 01.01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उन्होने निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म भर दिया है उनसे एक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकार सदर प्रखर उत्तम, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु स्वीकृति दी गई निम्न शर्तों के अधीन
Next: रामकली महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.