Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु स्वीकृति दी गई निम्न शर्तों के अधीन

ब्यूरो 01-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप ने बताया है कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद अनुभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह नवम्बर, 2023 दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने की स्वीकृति निम्न शर्तोे के अधीन दी गयी हैः- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ही निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किया जाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ऐसे ए0सी0टी0सी0 लाभार्थी जिनके बैक खाते आधार लिंक होगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होगे, वही उक्त योजना हेतु पात्र होगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निर्गत होने वाले डी0बी0सी0 (लाभार्थी को दिये गये दूसरे सिलेण्डर कनेक्शन) पर लागू नहीं होगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मात्र 14.2 किग्रा0 के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डरों की सुविधा अनुमन्य होगी। इस योजना के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपभोक्ता अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके उपरान्त सब्सिडी की धनराशि उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल वितरण कम्पनी द्वारा अंतरित की जायेगी। ऑयल कम्पनियों द्वारा केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत ए0सी0टी0सी0 के लाभार्थियों जिनका आधार बैक खाते से सत्यापित/प्रमाणित होकर लिंक है। सर्वप्रथम उन्ही लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।

उन्होने जनपद के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को  सूचित किया है कि जिनका आधार कार्ड उनके बैक खाते से सत्यापित न हो और बैक खाता आधार लिंक न हो ऐसे लाभार्थी सम्बन्धित गैस एजेन्सी एवं बैक से सम्पर्क स्थापित कर तत्काल अपना आधार बैक जाकर सत्यापित करा ले और अपने आधार को अपने बैक खाते से जोड़वा/लिंक करा ले, जिससे उज्ज्वला योजना के निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ उन्हे आसानी से मिल सके और वे इस योजना से लाभान्वित हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की समय सारिणी हुई निर्गत
Next: युवा एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक हो पंजीकरण- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.