Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने रचनात्मकता और प्रतिभा का किया जीवंत प्रदर्शन

ब्यूरो 04-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231104-WA0013

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर के मुहल्ला लोदीपुर स्थित सत्यम इण्टरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये मॉडल को देखते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा व पूर्व डीएफएस निदेशक धनंजय कुशवाहा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा व पूर्व डीएफएस निदेशक धनंजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से समाज को रचनात्मक संदेश देने के साथ ही विज्ञान के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने का कार्य किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं आधुनिक यन्त्रों द्वारा जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया वही रंग और चित्रों के सामंजस्य से स्वच्छता अभियान, वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान को भी दर्शाया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की जानकारी प्राप्त कर लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा के साथ ही उत्साहवर्धन भी किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन करते बच्चे

प्रबन्धक एसपी मौर्य ने कहा कि रचनात्मकता और प्रतिभा का यह जीवंत प्रदर्शन हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। कलाकृतियों से लेकर नवीन विज्ञान परियोजनाओं तक, यह प्रदर्शनी हमारे छात्रों द्वारा इस वर्ष अर्जित किए गए विविध कौशल और ज्ञान की एक झलक प्रदान करती है।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न मॉडल का किया प्रदर्शन

हम उनके प्रयासों की दिल से सराहना करते हैं। उक्त मौके पर प्राचार्य एल डी जेना, निकिता जायसवाल, नसीम अंसारी, मनोरमा देवी, नफीस अंसारी, काजल गुप्ता, सरवत जहां, रजीना रहमान, राफिया रहमान, ओम प्रकाश चौरसिया, शबीना खान, अंकिता चौरसिया, दरक्षा सिद्दीकी, सफिया खान, खुशबू कुमारी व कृतिका राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों संबंधी विशेष अभियान की तिथि हुई सुनिश्चित
Next: मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.