Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यूरो 04-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231104-WA0014

गाजीपुर ।  भारत निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1-1-2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अहर्ता दिनांक 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया जा रहा।
इसी क्रम मे आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के 04 नवंबर 2023 विशेष अभियान के अंतर्गत  एम एच इण्टर कालेज गाजीपुर,  प्राथमिक विद्यालय खिदिराबाद सदर , पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढढनी जमानियां, प्रा0विद्यालय ढढनी पूर्वी नं0 एक जमानियां , एवं प्रा0विद्यालय सब्बलपुर खुर्द जमानियां, स्थित मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदेय स्थलो पर संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एम एच इण्टर कालेज पर तैनात बी एल ओ मो0 हसीन के कार्य में लापरवारी पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि  कोई भी पात्र व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर का है उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं छूटना चाहिए उसका वोटर लिस्ट मे नाम अवश्य अंकित हो। मृतक एवं अन्य देश/प्रदेशो/जिलों  में निवासित व्यक्ति जो 04 से 05 वर्षो से मौजूद नही है उसका सत्यापन करते हुए  वोटर लिस्ट में से नाम हटाने का निर्देश दिया इसके अतिरिक्त किसी भी मतदाता के पहचान पत्र में कोई त्रुटिया/ अशुद्धियां हैं उसके लिए फॉर्म-8 अवश्य भरवाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान 4 नवंबर 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जाएगा जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में  आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा और जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अवश्य करा सकते है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने रचनात्मकता और प्रतिभा का किया जीवंत प्रदर्शन
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.