Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस समारोह हुआ सम्पन्न

संवाददाता 27-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231127-WA0009

गाजीपुर। ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न। ब्राह्मण समाज की उपेक्षा कर सत्ता हासिल करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए टेढ़ी खीर* अम्बिका दूबे।
गाजीपुर, ब्राह्मण जन सेवा मंच का आठवां स्थापना दिवस लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में समारोह पूर्वक मनाया गया,जिसमे जनपद के समस्त बिकास खंड,ग्राम पंचायतों से ब्राह्मण समाज के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया,बैठक में सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले तथाकथित राज नेताओं की घोर निन्दा की गई। मंच के संस्थापक ,संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने संयोजन के आठ साल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण देते हुए मंच का का नेतृत्व किसी योग्य एवम अनुभवी ब्राह्मण नेता को सम्हालने की अपील को पूरे ब्राह्मण समाज ने सिरे से खारिज करते हुए प्रदीप चतुर्वेदी को मंच के दायित्व को चलाने का संचलन करने का प्रस्ताव करतल ध्वनि से पारित किया,स्थापना दिवस पर ब्राह्मण जन सेवा मंच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्राह्मण नेताओं को भगवान परशुराम का फरसा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के मुख्य वक्ता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने कहा कि क्या कारण है कि राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के समय ही ब्राह्मण की याद आती है,?चार साल गाली चुनाव में अभिनंदन का नाटक अब नहीं चलेगा। भगवती तिवारी ने कहा कि को ब्रह्मण हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा,स्थापना दिवस में
विजय प्रकाश दुबे वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा शोसल मीडिया ‌पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में 51 फरसा भेट कर सम्मानित किया गया।

संरक्षक मंडल के रूप में विजय शंकर पांडेय, बिरेंद्र चोबे,झुन्ना चोबे,मनोज बाबा,राम मनोज त्रिपाठी,विजय प्रकाश दुबे ,राहुल बाबा,विशाल पांडे, बिनोद उपाध्याय,सचिदानंद ,दीपक उपाध्याय,विवेकानंद पांडेय, अभय चोबे,शिवम ,मनोज दूबे,विनोद पाण्डेय,पीयूष पाण्डेय, मनोज बाबा,विशाल पाण्डेय ,ब्रजेश पाण्डेय, सत्यम मिश्रा,पप्पू पाण्डेय,सिंटू पाठक,दिनेश तिवारी,सचिदानन्द पाण्डेय,आदि ने सहभागिता की,।
मंच की अध्यक्षता बी०एन० दास एवम संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवती तिवारी ने किया । आभार प्रदीप चतुर्वेदी जिला शासकीय अधिवक्ता एवम संयोजक ब्राह्मण जन सेवा मंच गाजीपुर ने व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धार्मिक स्थलों के संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Next: अंगदान शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.