Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

विशेष संवाददाता 24-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240124-WA0007

जमानिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तहसील प्रशासन की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज‚ बुद्धम् शरणम् महाविद्‍यालय एवं प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र व छात्राओं ने मतदान करने व पास-पड़ोस के लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली।
एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं बुद्धम् शरणम् महाविद्यालय में छात्रों को बताया कि संविधान में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। स्वतंत्रता मिलने के बाद वर्ष 1951 में निवार्चन आयोग का गठन हुआ। जनप्रतिनिधि अधिनियम में आदर्श आचार संहिता वर्णित किया गया है। मतदान करने से पहले बाएं हाथ की दूसरी उंगली पर अमिट स्याही लगाया जाता है। प्रेस में प्रयोग में वाली यह स्याही सूखने के बाद जल्दी मिटती नहीं है। आयोग ने मतदाता की सुविधा को देखते हुए नियम बनाए हैं। अब मतदाता पहचान पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। मतदाता सूची में नाम होने के बाद आयोग की ओर से दर्शित 12 प्रकार के पहचान पत्र पर वोट दिया जा सकता है। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। महिला मतदाता के सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है। जिसके बाद एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी एवं तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों को मतदान करने को लेकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर निर्वाचन सहायक राहुल कुमार, प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सरिता जयसवाल, कुमारी संगीता, कुमारी प्रतिभा, दरक्सा बनो, श्रद्धा त्रिपाठी, श्यामसुंदर, अरुण कुमार, मोहम्मद शाहिद, सुरेश कुमार मौर्य, सुनील कुमार आदि सहित सरकारी कर्मचारियों ने शपथ लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला किया गया आयोजित
Next: एड्स के रोगियों को दी गई सामाजिक सुरक्षा की जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.