Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला किया गया आयोजित

ब्यूरो 24-01-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240124-WA0011

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र (सीपीटीआई ) पर बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेला में 15 कंपनियां यथा टाटा मोटर्स, डिक्सन, पैजेड, मिकोनी, क्वेक्स, विएसडी, सार्थक एंड सर्विस वेल्डिंग वर्कशॉप, आदर्श इंटरप्राइजेज, दिलीप हार्डवेयर, एसबीआई लाइफ़, रोहित हाइब्रिड, एस टी एस एम इंस्टीट्यूट, द्वारिका सोशल डेवलपमेंट इत्यादि कंपनियों के माध्यम से रोजगार दिया गया। इस रोजगार मेला में 300 उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया। जिनमे से 70 लोगों को चयन किया गया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सभी चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर वितरित किया। व्यवस्थापक अनूप सिंह (जिला समन्वयक सीपीटीआई) ने बताया की इस रोजगार मेला के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर गार्ड, वर्कर, फील्ड ऑफिसर, मैकेनिक, सेल्स ऑफिसर, प्लंबर वेल्डर इत्यादि ट्रेड में ऑफर लेटर दिया गया। रोजगार पाकर उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी गई। उक्त मौके पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक दुर्गेश दुबे, सीपीआईटी डायरेक्टर अभय प्रताप सिंह, प्रबंधक शिवजी सिंह, उज्ज्वल पांडे, अभय कुमार, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं को दिलाई गई शपथ
Next: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.