Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा सकुशल हुआ सम्पन्न, तीन नकलची पकड़े गए

संवाददाता 27-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240227-WA0017.jpg

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर चल रही बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन तीन छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।
केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि राज किशोर सिंह महाविद्यालय बरूईन श्री वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी स्व.चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर सेवराई संत राम नारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरूईन रेशमी कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन अटरिया शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय कर्मा बहुआरा के पंजीकृत 498 छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं के सापेक्ष 495 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी के 3 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए छात्र पकड़े गए। जिनपर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की गई। मीडिया को बताते हुए प्राचार्य प्रो.शास्त्री ने कहा कि महाविद्यालय केंद्र पर आयोजित परीक्षा नकल विहीन एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।परीक्षा की शुचिता सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल डॉ संजय कुमार सिंह प्रो.अरुण कुमार मनोज कुमार सिंह ने क्रमशः सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं आंतरिक उडा़का की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान कक्ष निरीक्षक डां ओ.पी. श्रीवास्तव एवं डां धर्मेन्द्र यादव ने भी तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई है।

परीक्षा सम्पन्न कराने में कक्ष परिप्रेक्षक के रूप में डां राकेश कुमार सिंह,डां लाल चंद पाल,बिपिन कुमार,सौरभ कुमार सिंह,अखिलेश जायसवाल, डां अमित कुमार,अवधेश कुमार सूरज जायसवाल,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चुनाव संबंधी गैर कानूनी हरकत पर होगी उड़नदस्ता दल की नजर
Next: विद्‍युत खंड के अवर अभियंताओं ने क्रमिक धरना प्रदर्शन कर अधीशासी अभियंता को सौंपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.