Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्‍युत खंड के अवर अभियंताओं ने क्रमिक धरना प्रदर्शन कर अधीशासी अभियंता को सौंपा पत्रक

संवाददाता 27-02-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240227-WA0018.jpg

जमानिया। अधीशासी अभियंता कार्यालय पर मंगलवार की शाम करीब 4 से 5 बजे तक विद्‍युत खंड के अवर अभियंताओं ने क्रमिक धरना प्रदर्शन कर अधीशासी अभियंता को संबोधित मांग पत्र लेखा निरीक्षक को सौंपा।
अधीशासी अभियंता कार्यालय के पास अवर अभियंताओं ने एक घंटा धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्‍युत विभाग के अवर अभियंताओं ने कहा कि विद्‍युत चेकिंग के दौरान पटकनीया गांव में कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। जिसकी तहरीर सुहवल थाने में दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन कोई गिरफ्तारी नही हुई। एक स्वर में सभी अवर अभियंताओं ने मांग की कि चेकिंग के दौरान मारीपीट‚ गाली‚ गलौज कर बाधा पहुचाने वाले लोगों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई किया जाए। इसके साथ ही लोकल पुलिस विद्‍युत चेकिंग के दौरान मौजूद रहे ताकि किसी प्रकार की घटना से बचा जा सकें। अवर अभियंताओं ने चेकिंग के लिए टीम का गठन और वाहन की मांग की। जिसके बाद अवर अभियंताओं ने मांग पत्र अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में लेखा निरीक्षक को पत्रक सौंपा और जम कर नारे बाजी की।

इस अवसर पर जेई हर्षित राय, जेई तापस कुमार, जेई इंद्रजीत पटेल, जेई दुर्ग विजय, जेई प्रिंस कुमार, जेई शशिकांत, जेई ताता शंकर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा सकुशल हुआ सम्पन्न, तीन नकलची पकड़े गए
Next: सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को एक व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया छानबीन शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.