Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्विलांस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे मिली बड़ी सफलता

विशेष संवाददाता 11-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240311-WA0046

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी में गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

तस्करी से बिहार भेजी जा रही 50 पेटी में 432 लीटर अवैध अग्रेजी शराब बरामद जिसकी किमत कुल लगभग 05 लाख रुपये
लग्जरी कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर अवैध शराब छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर
पुलिस ने दो सातिर तस्करों को माल मय वाहन व तलाशी से 12 बोर देशी तमन्चा व कारतूस 12 बोर के साथ किया गिरफ्तार
थाना बरेसर , स्वाट/सर्विलांस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे मिली बड़ी सफलता
रेवाड़ी राजस्थान से शराब तस्कर लेकर आ रहा था अवैध अग्रेजी शराब
पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर ने की 15,000/- रुपये देने की घोषणा की

गाजीपुर। रेवाड़ी राजस्थान से लाकर गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जा रहा था। शराब का खेप गाजीपुर पुलिस की सक्रियता से बरामद कर लिया गया । पुलिस नें शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़ उम्र 40 वर्ष के पास से एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा करतूस 12 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष । पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंघाल रही है । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री ओमवीर सिंह ने थाना बरेसर , स्वाट/सर्विलांस टीम की सयुक्त की सफलता पर 15,000/- रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है ।

घटना क्रम के मुताबिक पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री ओमवीर सिंह के द्वारा तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर लगे प्रभारी बरेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह व स्वाट/सर्विलांस टीम को सूचना मिली की कुछ लोग अवैध शराब लादकर कासिमाबाद की तरफ से सर्विस रोड (पूर्वांचल एक्सप्रेस वे) पकड़कर आ रहे हैं जो बिहार की तरफ जायेंगे । सूचना पर एक्सन में आयी पुलिस टीमों नें जब चार पहिया वाहन को रोका तो वह अपने वाहन को पुलिस वालों को एकाएक देखकर कार को रोककर दरवाजा खोलकर भागना चाहे तो पुलिस ने घेरा बन्दी कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डर पास बरेसर सर्विस रोड बहद ग्राम मलिकपुरा बरेसर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ लिया अभियुक्तो की पहचान अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़, अभियुक्त आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया पकड़े गये। पकड़े व्यक्तियों के कब्जे से 50 पेटी जिसमें 462 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब, एक अदद कार, एक अदद तमन्चा 12 बोर व दो अदद कारतूस 12 बोर ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 28/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है ।
*पूछताछ विवरण –* बिहार जाना था माल पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ पर अभियुक्त प्रमोद कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि कार में छिपा कर अवैध शराब रखा था तथा अपने सुरक्षा के लिये तमंचा भी अपने पास रखता हूँ। मैं कई बार पहले भी जेल जा चुका हूँ। ये जो मेरे साथ दूसरा व्यक्ति आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया मेरे साथ है। ये बिहार व यूपी बार्डर का है। इसके साथ मैं शराब तस्करी कर बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेच देते हैं। जिससे लाभ प्राप्त कर घर चलाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता/ आपराधिक इतिहास
प्रमोद कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़ उम्र 40 वर्ष –
1. मु0अ0सं0 135/2019 धारा 3/25 आ0अधि0 थाना जवां जनपद अलीगढ़
2. मु0अ0स0 164/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कविनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद
3. मु0अ0सं0 96/2019 धारा 328,392,411 भादवि थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
4. मु0अ0सं0 6684/2022 धारा 135 भा0विद्युत अधि0 थाना एंटी पावर थेफ्ट आगरा
5. मु0अ0सं0 28/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम
अभियुक्त आलोक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष
1. मु0अ0सं0 28/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम
गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 10.03.24 समय 19.30 बजे
गिरफ्तारी का स्थान- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डर पास बरेसर सर्विस रोड बहद ग्राम मलिकपुरा बरेसर
विवरण बरामदगी – 50 पेटी अवैध अग्रेजी शराब (432 लीटर अवैध शराब) , एक अदद चार पहिया वाहन , एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. शैलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष बरेसर मय टीम जनपद गाजीपुर
2. रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खेल के बिना अधूरा है जीवन- प्रधानाचार्या पूनम सिंह
Next: बारात के लिए रवाना हुई बस रास्ते में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौके पर मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.