Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारात के लिए रवाना हुई बस रास्ते में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौके पर मौत

ब्यूरो 11-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240311-WA0037

गाजीपुर।  जनपद मऊ के ग्राम खिरियां से बस द्वारा एक बारात महाहर धाम मन्दिर जा रही थी। मन्दिर से लगभग दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही बस हाई टेंशन तार की चपेट मे आ जाने के कारण बस मे आग लग गयी तथा बस मे बैठे 05 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया तथा 06 लोगो की हालत गम्भीर होने पर उपचार हेतु मेडिकल कालेज गोराबाजार मे भर्ती कराया गया।
मा0 मुख्य मंत्री जी के निर्देश पर पहुचे मा0 मंत्री अनिल राजभर ने घायलो से जिला अस्पताल मे मिलकर उनका हाल जाना तत्पश्चात घटना स्थल पर पहुचकर मृतक एंव घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा कि मा0 मुख्य मंत्री जी को इस दुर्घटना का संज्ञान होने पर तत्काल उन्होने मृतको एवं घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को 05-05 लाख एवं घायलो को पचास हजार की आर्थिक सहायकता के साथ निःशुल्क उपचार का निर्देश दिया। मौके पर मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा, डी आई जी ओम प्रकाश सिह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पहुचकर मृतको एवं घायलो व्यक्तियों के संवेदना व्यक्त की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्विलांस पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे मिली बड़ी सफलता
Next: मारपीट में घायल हुए युवक की मृत्यु के पश्चात 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.