Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यूज18 इंडिया के एंकर प्रतीक त्रिवेदी को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 21-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240521-WA0011

गाजीपुर। देश के वरिष्‍ठ पत्रकार एवं न्यूज18 इंडिया के बहुचर्चित कार्यक्रम भईया जी कहिन के एंकर प्रतीक त्रिवेदी को गाजीपुर प्रेस क्‍लब की ओर से सम्‍मानित किया गया। रविवार को शहर के आमघाट स्थित गांधीपार्क में भईया जी कहिन कार्यक्रम का 1शो करने पहुंचे प्रतीक त्रिवेदी का प्रेस क्‍लब की ओर से स्‍वागत किया गया और उन्‍हे स्‍मृति चिह्न प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस दौरान वरिष्‍ठ पत्रकार एवं सुप्रसिद्ध एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने गाजीपुर प्रेस क्‍लब को उज्‍जवल भविष्‍य की शुभकामनाएं दी। उन्‍होने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्‍लब की ओर से भविष्‍य में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में वो जरुर शामिल होंगे। प्रेस क्‍लब के पत्रकारों से उन्‍होने गाजीपुर की पत्रकारिता के विषय में बातचीत करते हुए गाजीपुर प्रेस क्‍लब द्वारा अपने सदस्‍यों के हित में उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। सुप्रसिद्ध पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी ने इस दौरान गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तमाम सदस्‍यों और पदाधिकारियों से मिलकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्‍यक्ष शिवकुमार, महासचिव कृपाकृष्‍ण, सचिव विनीत दुबे समेत पत्रकार अनिल कुमार, पवन मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रदीप शर्मा मोनू, केके राय, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, संजीव कुमार, आरएन राय, रजत कुमार, संदीप शर्मा, आसिफ अंसारी, रिजवान, आरिफ वारसी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रतीक त्रिवेदी न्‍यूज18 इंडिया के लोकप्रिय कार्यक्रम भईया जी कहिन का शो करने गाजीपुर पहुंचे थे। शहर के आमघाट स्थित गांधीपार्क में दर्शकों के भारी संख्‍या के बीचु कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों में प्रतीक त्रिवेदी से मिलने और उनको देखने का उत्‍साह नजर आया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रत्याशियों संग व्यय संबंधित बैठक की तिथि सुनिश्चित
Next: मोदी की ईमानदारी व गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का कायल हो चुका है देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.