Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मोदी की ईमानदारी व गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का कायल हो चुका है देश

विशेष संवाददाता 21-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240521-WA0012

जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित कांशी राम आवास के पास गठन के अध्यक्ष मदनलाल भारती के आवास पर मंगलवार को अखिल भारतीय पिछड़ा दलित वनवासी संघ द्वारा राष्ट्रवादी दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के दलित बुद्धिजीवी, महिलाएं व दलित जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि विकास पुरुष मनोज सिन्हा के प्रेम व सम्मान से अभिभूत पिछड़ा दलित वनवासी समाज अब न सिर्फ मुख्यधारा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा बल्कि राष्ट्र चेतना व सनातन चेतना का अग्रदूत भी बन रहा है।पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि पिछले 25 वर्ष से गाज़ीपुर व पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े दलित वनवासी समाज के बीच कार्य करने का यह फल है कि सैकड़ों दलित नेता व बुद्धिजीवी हमारे अगुआ मुन्ना मास्टर के नेतृत्व में राष्ट्रवादी सनातन चेतना के साथ न सिर्फ जुड़ रहे हैं बल्कि एक आंदोलन के रूप में अन्यों को भी जोड़ रहे हैं।  समाजसेवी विद्याभूषण राय ने कहा कि देश व हिन्दू विरोधी शक्तियों के कुचक्र से सचेत यह दलित नेतृत्व अब बाबा साहेब के सच्चे मार्ग पर चल मोदी की ईमानदारी व गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का कायल हो चुका है। पूरे देश का दलित, पिछड़ा, वनवासी, युवा, महिला, किसान व गरीब आज मोदी जी की सबसे बड़ी ताकत है। इस कार्यक्रम के आयोजन में मन्टू राय प्रधान, आशीष सिंह मंटू, जितेंद्र सिंह, बबलू जायसवाल, हरिहर वनवासी, नगीना, इंदल, लालू, जब्बर, आदि की प्रमुख भूमिका रही। अध्यक्षता डा.ब्रहमदेव खरवार‚ स्वागत संतोष जायसवाल, संचालन मदनलाल भारती व संयोजन संजीव गुप्ता ने किया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यूज18 इंडिया के एंकर प्रतीक त्रिवेदी को किया गया सम्मानित
Next: डां० ओमशंकर यादव के समर्थन में उतरे हिन्दू पी०जी० कालेज के छात्र

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.