Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डां० ओमशंकर यादव के समर्थन में उतरे हिन्दू पी०जी० कालेज के छात्र

ब्यूरो 23-05-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240523-WA0077

स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में आमरण अनशन पर बैठे हृदयरोग रोग विभागाध्यक्ष के समर्थन में जुलूस निकालकर आमजन को संदेश दिया।

 

ज्ञात हो कि बीएचयू के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के नवीन भवन सुपर स्पेशियलिटी के चौथे तल पर हृदय रोगियों के लिए आवंटित बेड्स पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा डिजिटल लॉक लगा देने से हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। हृदय रोगियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किये जा रहे भेद भाव से खिन्न होकर हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ ओमशंकर बीते 11 मई से आमरण अनशन पर बैठ कर लॉक खोलवाने के लिए संघर्षरत है। उनके संघर्ष को आजतक बीएचयू प्रशासन नजर अंदाज कर रहा है। जुलूस निकाल रहे छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई स्वास्थ्य कानून की लड़ाई है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य की गारंटी मिलनी चाहिए। बीएचयू में पूर्वान्चल व पड़ोसी राज्य बिहार सहित पूरे भारत से मरीज आते है तथा बीएचयू भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने को स्थापित किया है। ऐसे में बीएचयू चिकित्सा अधीक्षक की मनमानी नहीं चलने दिया जायेगा। हृदय रोग विभागाध्यक्ष का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। इसके लिए हम सभी लोग जनता के बीच जाकर इस संघर्ष की जानकारी देगें तथा जब तक हृदय रोगियों के साथ न्याय नहीं हो जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। छात्रों ने मांग किया कि देश के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में पर्याप्त बेड़ की व्यवस्था किया जाय ताकि मरीजों को अन्यत्र कही भटकना न पड़े। जुलूस में सचिन सिंह यादव, निलेश यादव, विकास यादव, पिन्टू यादव, तरुन, अंकुर यादव, विकाश कुमार, आरिफ खान, सुजीत कुमार, सुमित कुमार आदि छात्र मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोदी की ईमानदारी व गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का कायल हो चुका है देश
Next: मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण पीजी कॉलेज में हुआ संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.