Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैठक में अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश

ब्यूरो 29-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240729-WA0028

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार , में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 01 करोड़ से अधिक लाकत की सी एम आई एस पोर्टल पर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे अधीशासी अभियन्ता राज्य निर्माण निगम लि0 भदोही, अधीशासी अभियन्ता पुलिस निर्माण नि0 लि0 वाराणसी टू भदोही एवं अधीशासी अभियन्ता यू पी सी एल डी एफ वाराणसी अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने उ0प्र0 राज्य निर्माध सहाकारी संघ लि0 लखनऊ, जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, भादोही, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया,वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड, उ0प्र0 राज्य सेतु निगम, एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक मे जिलाधिकारी ने माह जुलाई 2024 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन
Next: नाम पता तस्दीक होने पर गैर जमानती वारण्टी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.